चरखारी (महोबा)। नगर पालिका चरखारी द्वारा गोसेवा दान वाहन को एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव व चैयरमेन मूलचंद्र अनुरागी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन लेकर कर्मचारी नगर के मुहल्लों में जाकर बचे हुए भोजन को एकत्र कर गोशाला में पहुंचाने के लिए जुट गए। इसके बाद भी तमाम अन्ना जानवर सड़कों पर घूम रही हैं।
वाहन में लगे माइक से एनाउंस कर लोगों से बचे हुए भोजन आटा, चोकर, सब्जी, पत्ते, सड़क या कचरे में न फेंकने का संदेश दिया गया बल्कि इसे नगर पालिका के दान वाहन में डालने की अपील की गई। जिसमें बचा अन्न गायों के पेट में पहुंच सकेगा। एसडीएम ने कहा कि यह प्रयोग जिले में पहली बार किया गया है। इसमें कुछ सहयोग नगरवासियों का भी जुड़ेगा। इस मौके पर लिपिक अय्यूब खान, नईम, सादिक, सौरभ सक्सेना, मुकेश गुप्ता, मुस्तफा खान सहित सभासद मौजूद रहे ।
गोसेवा दान वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना