फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में कथावाचक समेत 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में कथावाचक समेत 14 लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में नौ की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी विकास तिवारी (51) कथावाचक हैं। रविवार की सुबह वह कबरई में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। छंगा तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। दाएं पैर में गंभीर चोटें होने पर जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। इसी तरह अलीपुरा निवासी तुलसीदास, चंदौली निवासी सरसुत, रिवई निवासी इंदिरा, इंदिरानगर निवासी रौनक, सिरसीखुर्द निवासी दीपक, अक्ठौंहा निवासी जगदीश, भंडरा निवासी आजाद, पवा निवासी आशा, दौनी निवासी जगदीश कुमार, मोतीलाल, कुलपहाड़ निवासी सनी, सईद और प्रेमचंद्र अन्य हादसों में घायल हो गए। जिला अस्पताल से जगदीश, सरसुत, इंदिरा, रौनक, दीपक, जगदीश, मोतीलाल व आशा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें