फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 14,534 वादों का किया गया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 हजार 534 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज देवेंद्र कुमार प्रथम ने किया। जिसमें सिविल के 60, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 19, उत्तराधिकार अधिनियम और स्टांप व रजिस्ट्रेशन के 10-10 , वैवाहिक मामलों के 50, राजस्व के 209, चकबंदी के 15, बैंक ऋण के 147, प्रीलिटिगेशन स्तर के 2,718, विद्युत अधिनियम के 49, लघु आपराधिक मामले के 4,920, उपभोक्ता फोरम के 08 तथा अन्य प्रकार के 6,319 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों में प्रतिकर के रूप में एक करोड़ तीन लाख 75 हजार रुपये, अर्थदंड के रूप में चार लाख 45 हजार 965 रुपये, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने में एक करोड़ 50 लाख 79 हजार 928 रुपय, विभिन्न बैंको को दो करोड़ 50 लाख दस हजार 500 रुपये, अन्य विभिन्न मामलों में 17 लाख 88 हजार 930 रुपये और उपभोक्ता प्रतितोष फोरम द्वारा दस लाख 86 हजार 386 रुपये की प्रतिकर धनराशि दिलाई गई। शाम पांच बजे लोक अदालत का समापन हो गया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक रूपेश रंजन, एडीजे प्रथम राजीव कुमार पालीवाल, एडीजे द्वितीय संदीपा यादव, एडीजे संतोष कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्का चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें