फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर के ध्यानार्थ खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक चरखारी के पुन्निया गांव में गुरुवार से चार दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित दंगल में गहरौली के युवराज सिंह ने कानपुर के जावेद को चित कर कुश्ती अपने नाम की। विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



पूर्व ग्राम प्रधान रमेश भदौरिया ने साल 1985 में ग्रामीण मेले की परंपरा शुरू कराई थी। तब से लगातार चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती खरेला के श्याम सिंह व गोरखपुर के राजदेव पहलवान के बीच हुई। इसमें श्यामसिंह ने जीत दर्ज की। हमीरपुर के प्रीतम पहलवान ने लखनऊ के धमाका पहलवान को चित किया।
विज्ञापन



धौहल के अतर सिंह ने अकठौंहा के मनीराम को हराया। अतर सिंह मसगांव व महेंद्र गुढ़ा समेत आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। निर्णायक की भूमिका कपिल पहलवान गुढ़ा व प्रमोद पहलवान रिवई ने निभाई।

विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रामबाबू गुरुदेव, त्रिभुवन सिंह भदौरिया, अरविंद अवस्थी, राजू गौतम, बब्बू राजपूत, जगनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



दंगल में गहरौली के युवराज ने कानपुर के जावेद को किया चित
खरेला के पुन्निया गांव में चार दिवसीय मेले में दंगल का हुआ आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें