महोबा। ट्रेनों में बिना टिकिट यात्रा करने वाले 130 यात्रियों को रेलवे की जांच टीम ने पकड़ा है। झांसी रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।
जांच के चलते बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश व बाहर नहीं निकलने दिया गया। अभियान के दौरान अंत्योदय एक्सप्रेस, पंजाब मेल, ग्वालियर बरौनी मेल, झेलम एक्सप्रेस, ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, झांसी-बांदा मेमू समेत 28 ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान 130 यात्री बिना टिकट पकडे़ गए। इस मौके पर मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहरलाल मीणा, अशोक त्रिपाठी, अरुण सचान, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।