फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अखिल भारतीय बुंदेलखंड हॉकी टूर्नामेंट में खेलेंगी 13 टीमें

Wed, 13 Nov 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चरखारी में चल रहे 141वें गोवर्धन्नाथजू मेले में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय बुंदेलखंड हॉकी टूर्नामेंट में 13 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

इस बार केनरा बैंक बंगलुरु, रेलवे लखनऊ, कोटा, झांसी, गाजियाबाद आदि टीमों को आमंत्रित किया गया है। टूर्नामेंट 25 नवंबर से शुरू होगा, जो एक दिसंबर तक चलेगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
अखिल भारतीय बुंदेलखंड हॉकी टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष फौजी कुलदीप भटनागर व महासचिव सादिक इस्लाम ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न जनपदों की टीमों का प्रदर्शन हॉकी प्रेमियों को देखने को मिलेगा। कुछ स्थानीय टीमों के साथ ही प्रमुख टीमों को एंट्री दी गई।
विज्ञापन

इसमें केनरा बैंक बंगलुरु की महत्वपूर्ण टीम की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके अलावा बिहार अकादमी गंगापुर, आरिफनगर अकादमी भोपाल, रेलवे लखनऊ, रेलवे कोटा, रेलवे झांसी, राज अकादमी भदोही की टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा हाॅस्टल झांसी, खेलो इंडिया गाजियाबाद, ग्वालियर हाॅस्टल ग्वालियर, डीएचए टीकमगढ़, स्व. जीतेंद्र सिंह अकादमी बांदा व बनारस हॉस्टल आदि टीमें भी डाकबंगला मैदान में खेलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें