कनकुआ (महोबा)। सिद्धबाबा मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच नयागांव और रूरीकला के बीच खेला गया। रूरीकला ने 33 रनों से नयागांव की टीम को हराकर मैच जीत लिया। इसी तरह दूसरा मैच इस्लामपुर और भूरा ट्यूडर के बीच खेला गया, जिसमें भूरा ट्यूडर की टीम ने इस्लामपुर को छह विकेट से हरा दिया। भूरा ट्यूडर के संदीप ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए तीन ओवर में दस रन देकर चार विकेट लिए।
महोबकंठ मेला ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्राम प्रधान टोलापांतर जयपाल सिंह ने टॉस कराकर किया। पहला मैच नयागांव और रूरीकला के बीच खेला गया। रूरीकला के कप्तान मृदुल गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 86 रन बनाए। जवाब में उतरी नयागांव की टीम महज 53 रन पर आउट हो गई, जिससे रूरीकला ने 33 रन से मैच जीत लिया। अच्छा प्रदर्शन करने पर रूरीकला के आशीष को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच इस्लामपुर और भूरा ट्यूडर के बीच खेला गया। इस्लामपुर के कप्तान रईस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 64 रन बनाए। जवाब में उतरी भूरा ट्यूडर की टीम ने महज चार विकेट खोकर 65 रन बनाकर इस्लामपुर की टीम को हरा दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष अनूप पटेल आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया।
छतरपुर ने राठ को 4 विकेट से हराया
पनवाड़ी (महोबा)। स्व. रामेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच राठ और छतरपुर के टीमों के बीच खेला गया। राठ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 80 रन बनाए। सबसे ज्यादा 26 रन संजू राजपूत ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छतरपुर की टीम ने मात्र 13.3 ओवर में लक्ष्य को पूरा करते हुए चार विकेट से मैच जीत लिया। राहुल तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
रूरीकला ने नयागांव को और भूरा ट्यूडर ने इस्लामपुर को हराया
-सिद्धबाबा मेला कमेटी के तत्वावधान में हो रहा टूर्नामेंट