महोबा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में प्रकाश रश्मि जूनियर हाईस्कूल में प्रबुद्घ वर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज का जो सम्मान भाजपा में हैं वह किसी पार्टी में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों का भला कर रही हैं।
इस मौके पर जिला प्रभारी दिलीप शिवहरे, कालीचरण रैक्वार, डॉ. कौशल किशोर, उर्मिल राजपूत, सुनीता राजपूत, मोहनलाल कुशवाहा, देवेंद्र राजपूत, जीतू चौरसिया, जागेश्वर चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
भाजपा ने दिया पिछड़ा वर्ग समाज को सम्मान- प्रदेश मंत्री