चरखारी(महोबा)। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली चरखारी एवं गौरहरी चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान कोतवाली में बने त्वरित सुनवाई के लिए बने अतिथि कक्ष (रिसेप्शन रूम) का फीता काटकर शुभारंभ किया। दस्तावेज, असलहा, सफाई व्यवस्था पर खुशी जताई एवं थाना क्षेत्र में लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।