फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला से जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा।
थाना महोबकंठ के ग्राम भुजपुरा में शराबी पति द्वारा पत्नी को मारपीट कर कुएं में फेंके जाने से घायल महिला का हालचाल लेने के लिए पुलिस अधीक्षक शनिवार को जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने महिला से घटना की जानकारी लेते हुए पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में बिना नंबर की खड़ी बाइकों के चालान करने के निर्देश दिए।


गौरतलब है कि ग्राम भुजपुरा में शराब के नशे में गजराज ने अपनी पत्नी ज्ञानदेवी की मारपीट कर दी थी और कुएं में फेंक दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता के भाई राकेश ने घटना की रिपोर्ट थाना महोबकंठ में दर्ज करा दी थी। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड में भर्ती महिला का हालचाल जानते हुए घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से जानकारी लेने के बाद अस्पताल परिसर में खड़ी कुछ बाइकों में नंबर प्लेट न होने पर कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह को चालान करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जिला अधिवक्ता समिति में चल रहे बार काउंसिल के चुनाव का निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की।

- कुएं में फेंकने के आरोपी पति को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन
- अस्पताल परिसर में बिना नंबर प्लेट के खड़े वाहनों के चालान के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें