अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। क्रय विक्रय सहकारी समिति कबरई का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।धर्मेंद्र शुक्ला ने 10 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी हुकुम सिंह को एक तरफा शिकस्त दी। हुकुम सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एडीओ पंचायत डॉ. अवधेश सिंह की देखरेख में शनिवार को अपराह्न तीन बजे से मतदान प्रक्रिया क्रय विक्रय सहकारी समिति कबरई में प्रारंभ की गई। 12 मतदाताओं में से 10 वोट धर्मेंद्र शुक्ला को मिले। चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना की गई।
मतगणना के बाद धर्मेंद्र शुक्ला को क्रय विक्रय सहकारी समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। इससे पूर्व हुए बैैंक प्रतिनिधियों के चुनाव में प्रकाश दीक्षित, अभिषेक और भागीरथ विजयी हुए। इसी तरह जिला बैंक प्रतिनिधि के चुनाव में सरोज सुरेंद्र सिंह प्रभात पाठक को हराकर बैंक प्रतिनिधि चुने गए।
-क्रय विक्रय सहकारी समिति कबरई का चुनाव संपन्न