फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गौरहारी-भटेवराकलां मार्ग की पुलिया ध्वस्त होने से 12 गांवों का संपर्क कटा

Thu, 02 Apr 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। चरखारी, पनवाड़ी वाया गौरहारी-भटेवराकलां मार्ग में भड़ार नाला पर बनी पुलिया ध्वस्त होने से आवागमन ठप हो गया है। ऐसे में गौरहारी समेत 12 से अधिक गांवों का संपर्क पनवाड़ी से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों को पनवाड़ी जाने के लिए चरखारी-कुलपहाड़ होकर या राठ मार्ग से 10 किमी का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। कृषि कार्य के लिए किसानों के ट्रैक्टर व उपकरण खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
गौरहरी-भटेवरा-किल्हौवा मार्ग गौरहरी और उसके आसपास के गांवों के ग्रामीणों के लिए पनवाड़ी पहुंचने का एक मात्र रास्ता है। बारिश के दौरान करीब चार माह पहले मार्ग पर भड़ार नाला पर बनी पुलिया बह गई थी। हालांकि, पुलिया का कुछ हिस्सा सही होने से छोटे चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन किसी तरह से निकलते रहे लेकिन अब पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

इससे आवागमन ठप है। ग्रामीण गोविंद नारायण, दिनेश राजपूत आदि ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कृषि कार्य के लिए खेत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस समय रबी सीजन की फसल की कटाई चल रही है जबकि गेहूं की फसल पूरी तरह से तैयार है।
बावजूद इसके किसान कटाई के लिए ट्रैक्टर, मजदूर और हार्वेस्टर आदि संसाधन लेकर खेत पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिया के टूटने से कृषि कार्य प्रभावित हो गया है। इसके अलावा गौरहारी, गुढ़ा, बपरेथा, नटर्रा, किल्हौआ, गुगौरा आदि गांव के ग्रामीणों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। पनवाड़ी की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने से 12 से अधिक गांवों की करीब 20 हजार की आबादी की समस्या बढ़ गई है।
किसानों ने प्रशासन से पुलिया का निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई है। ताकि, उनकी कृषि उपज घर तक पहुंच सके। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि टूटी पुलिया की जांच के लिए मौके पर अवर अभियंता को भेजा गया था। आवागमन की समस्या को देखते हुए जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें