फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल छात्राओं ने मतदान व स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। महोबा पालीटेक्निक व महिला पालीटेक्निक चरखारी में मंगलवार को एनएसएस शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने रैली निकालकर स्वच्छता और मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने झाडू़ू लेकर साफ-सफाई की।
विज्ञापन

शहर के राजकीय पालीटेक्निक के विशेष शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय किड़ारी में किया गया। छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। जिसमें लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में सभी से मतदान करने की अपील की गई। पहले मतदान बाद में जलपान, मतदान सबसे बड़ा अधिकार जैसे नारों से लोगों को जागरूक करते रहे। कार्यक्रम अधिकारी नितिन कुमार वर्मा, जितेंद्र गौतम, चंद्रकांत, हरिंद्र भाष्कर के अलावा स्वयंसेवी छात्राएं मौजूद रहीं।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक चरखारी के एनएसएस शिविर का आयोजन ग्राम बम्होरी में किया गया। पहले दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर गांव में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में वोट करने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान बम्हौरी बेलदारन, सुरेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी आजाद, प्रधानाध्यापक बीके शर्मा, अल्फाज आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने मतदान व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें