फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग घटनाओं में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा निवासी उदयभान सिंह घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांवदारी को लेकर तीन लोग उसके दरवाजे आ गए और गालीगलौज करने लगे। उदयभान के पुत्र ने गालीगलौज करने से मना किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने राहुल, अंकुश व रामफल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी घटना शहर के मोहल्ला मलकपुरा में घटी। यहां के निवासी बसंत चौरसिया को शराब के नशे में राजेश पुत्र सूरज पाल ने मारपीट कर दी। जिससे बसंत घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अन्य घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ में घटी। खेत की सिंचाई को लेकर दबंगों ने लालसिंह पुत्र जगन्नाथ के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

दबंगों ने तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें