फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग की दौड़ में कल्पना और बालक में हरेंद्र रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सांई कालेज ऑफ एजूकेशन में चल रहीं तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालक वर्ग की दौड़ में हरेंद्र ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में कल्पना अव्वल रहीं। कालेज प्रबंधन की ओर से विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कालेज प्रांगण में चल रहीं प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य डा. सुशील बाबू एवं विभागाध्यक्ष एमके त्रिपाठी ने किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में हरेंद्र को पहला, प्रदीप को दूसरा और सौरभ को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में हरिश्चंद्र ने बाजी मारी जबकि उमेश कुमार को दूसरा और अर्पित को तीसरा स्थान मिला।

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कल्पना प्रथम, प्रियंका द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। बालिका वर्ग की कबड्डी में बीएड प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही जबकि बीएलएड प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


बालक वर्ग की कबड्डी में बीएड टीम को हराकर बीएलएड द्वितीय वर्ष की टीम विजेता बनी। कुर्सी रेस में अंकिता यादव ने बाजी मारी जबकि शालिनी दूसरे और श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग बैडमिंटन में कल्पना और बालक वर्ग में स्नेहा सिंह ने बाजी मारी। क्रिकेट में बीएड की टीम विजेता बनी। ऊंचीकूद में सत्यम को पहला, रोहित को दूसरा और हरेंद्र को तीसरा स्थान मिला। गोलाफेंक व भालाफेंक में अमन ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में रोशनी व स्नेहा अव्वल रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर गोपाल पालीवाल, कुशलेश पालीवाल, अनुज त्रिपाठी, आलोक पांडेय समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें