फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही कांग्रेस:- पूर्व सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्णों के नाम पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया है। इसके बाद भी प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा। प्रदर्शन के नाम पर सवर्णों को उकसाने में कांग्रेस का हाथ रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस इस तरह का कुचक्र रच रही है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए दलितों को भड़काया था लेकिन इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भाजपा द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं से लोग खासा गदगद है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का किसानों का इलाज कराया जाएगा। गरीबों को ढाई लाख रुपये देकर उनके पक्के मकान बनवाए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर सुधरा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को उपज का दोगुना मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में हिंदुस्तान का झंडा फहराना चाहते है, जिससे विपक्षी दल उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों के विरोधी नहीं है। हम आतंकवाद के विरोधी है। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक में संशोधन कराकर मुस्लिम महिलाओं को लाभ दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही कांग्रेस:- पूर्व सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें