क्रिकेट खेलने से मना करने पर युवक को पीटा
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुर्कियाना में क्रिकेट खेलने से मना करने पर तीन लोगों ने एक युवक पर बल्लों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है।
मोहल्ला तुर्कियाना निवासी नईम खां पुत्र नसीम खां अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी आमिर खान, छोटू, इरफान पुत्रगण इशरत खान उसके दरवाजे पर अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने लगे। नईम ने गेंद बच्चों को लगने के डर से दरवाजे पर क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर आमिर खान, छोटू और इरफान ने उस पर बल्लों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर तीनों भाइयों के खिलाफ दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। ब्यूरो