फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए चल रही थी। कलश यात्रा समापन के बाद कथा का आरंभ किया गया। कथावाचक पं. अर्चना पांडेय शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के शब्द यदि श्रोता के कान में पड़ जाते है। तो स्वत: मन-मष्तिष्क से कुत्सित विचार भाग जाते है और अंत:करण में सदविचारों का वास होने से मन भगवान से जुड़ जाता है।
विज्ञापन

कबरई विकास खण्ड के ग्राम बीला दक्षिण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के मौके पर कथावाचक ने कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनोकामनाओं की पूर्ति होने का रास्ता खुल जाता है। कथा वाचक ने कहा कि कथा भगवान से सीधे व्यक्ति को जोड़ने का काम करती है। कथा से पहले भव्य कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। ग्राम प्रधान बीला महेंद्र, गौरव, कमलेश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा
-कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों की जुटी भारी भीड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें