फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल से नहीं चली प्राइवेट बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
होबा। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के चलते मंगलवार को बसों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। महोबा से श्रीनगर, भंडरा, सूरा चौकी आने जाने वाले यात्रियों को टैंपो से 10 रुपये के स्थान पर 25 रुपये किराया देना पड़ा जबकि छतरपुर, नौगांव, टीकमगढ़, खजुराहो, झांसी, सतना, रीवा सहित विभिन्न जिलों में बसों को आवागमन सारा दिन ठप रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के प्राइवेट बस स्टैंड से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्राइवेट बसों का संचालन किया जाता है। मध्य प्रदेश के लिए रोडवेज बसों की सुविधा न होने से करीब आधा सैकड़ा प्राइवेट बसें प्रतिदिन विभिन्न जिलों के लिए चलती है। मंगलवार को प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के चलते महोबा से छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, रीवा, सतना, झांसी जाने वाली बसों का चक्का जाम रहा, जिससे इन जिलों में जाने वाले लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
कुछ सम्पन्न परिवारों ने प्राइवेट चार पहिया वाहन भाड़े पर करके गंतव्य स्थानों का सफर तय किया। वहीं कुछ लोगों ने बसें न मिलने से यात्रा स्थगित कर दी जबकि तमाम लोग घूमकर ट्रेनों के जरिए दो घंटे का सफर छह घंटे में तय किया। कारण एमपी के लिए इक्का दुक्का ट्रेन चलने से यात्रियों को घंटों ट्रेन के इंतजार में काटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल से नहीं चली प्राइवेट बसें
-प्राइवेट बसों का चक्का जाम रहने से यात्रियों को उठानी पड़ी दिक्कत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें