महोबा। सेवायोजन सभागार में लघु सिंचाई विभाग द्वारा भूजल सप्ताह के अंतर्गत भूगर्भ जल प्रबंधन एवं पानी बचाने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वर्षा जल के संरक्षण पर जोर दिया गया। डीएम सहदेव ने कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। तभी सूखे की गंभीर समस्या से निपटा जा सकता है।
गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि किसान सूखे से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। जल संचय के लिए गांव के पानी को पोखर और खेत के पानी को मेड़बंदी कर सुरक्षित करें। उन्होंने बताया कि जिले के दो विकासखंड पनवाड़ी एवं जैतपुर अति जल दोहन एवं पर्याप्त जल संचयन न होने की वजह से 2014 में डार्क जोन घोषित किए जा चुके हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, जिला विकास अधिकारी डीएन पांडेय, जिला बचत अधिकारी सीएल साहू, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रमेश जैदका, दाऊ तिवारी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे के अलावा तमाम किसान उपस्थित रहे।