विकलांगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन रविवार को एसडीएम को सौंपा। ऐलान किया कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तो विकलांग आंदोलन को मजबूर होंगे। विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भारती के नेतृत्व में विकलांगों ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपे
ज्ञापन में बताया कि विकलांग इस समय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने विकलांग, विधवा व वृद्धा पेंशन 2000 रुपये प्रतिमाह किए जाने, गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाए जाने विकलांगों के आवास व लोन दिलाए जाने तथा विकलांगों का आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किए जाने
की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि जिले में विकलांगों के लिए विकलांग विश्वविद्यालय बनवाया जाए जिससे मूकबधिर, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थि विकलांग आदि पढ़ सकें। मंडल रेलवे स्टेशन से रेलवे पास बंद किए जाने, रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले विकलांग बोगी की सूचना दिए जाने तथा
विकलांग एवं विधवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देकर बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में श्यामसुंदर, नाथूराम, मोहनलाल, किशोर, बृजगोपाल आदि शामिल रहे।