फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दबंगों ने मां-बेटे समेत 11 को पीटा, 19 पर रिपोर्ट

Sat, 25 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दबंगों ने मां-बेटे समेत 11 लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मुड़हरा गांव निवासी जवाहर अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह अपने खेत की जोताई कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में जगदीश पाल के बेटे पवन व जयहिंद ने उसे रोककर मारा पीटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में शहर के समदनगर निवासी वारिस अली ने पुलिस को बताया कि वह 22 अक्तूबर की शाम मुख्य बाजार में कपड़े खरीद रहा था। तभी मोहल्ले के ही अक्कू, उमंग और अमित ने उसे रोककर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इससे बाजार में कई लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
तीसरी घटना में करहराकलां निवासी भुमानीदीन ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को गांव के तालाब के पास आनंद उर्फ आशिक निवासी टोला, विपिन राजपूत और बाबू वर्मा निवासी करहरा कलां ने उसे रोककर लोहे के पाइप से पीटा। पुलिस ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौथी घटना में थाना कबरई के पिड़ारी गांव निवासी राजकुमारी ने परिवार के वीरेंद्र, गंगाराम व संदीप पर पिटाई का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांचवी घटना में थाना कबरई के राजेंद्रनगर निवासी शत्रुधन सेन ने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर की रात मोहल्ले के प्रदीप सिंह, बाबू, अंगद और एक अन्य युवक ने उसे व उसके भाई सुमित को पीटा। बीच-बचाव करने आई मां देवकुमारी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य घटना में कबरई के ही गहरा गांव निवासी शंकर ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर की शाम उसका भतीजा कल्लू, अपने साथी बालकिशुन के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही कल्लू श्रीवास, रामभूल, विकास और नत्थू ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए शंकर व धरमपाल को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। कल्लू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें