फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से जिले के 42 केंद्रों में होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रबी विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद का काम एक अप्रैल से शुरू होगा। जिले में गेहूं खरीद के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। इस दफा किसानों को 1840 रुपये गेहूूं का समर्थन मूल्य मिलेगा। क्रय केंद्रों में गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी व जिला खरीद अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद का काम एक अप्रैल से 15 जून तक चलेगा। इसके लिए खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के 35 व उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के दो केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करा लें। किसानों को पंजीयन के लिए खतौनी, खसरा, पहचान के लिए आधार कार्ड, बैंक की पास बुक व अपना मोबाइल नंबर पंजीयन केंद्र पर ले जाना होगा। यह पंजीयन किसान स्वयं या जनसूचना केंद्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम से करा सकते हैं।
जिला खरीद अधिकारी ने बताया कि किसान पंजीयन कराने के बाद अपना गेहूं मानक के अनुरूप नजदीकी क्रय केंद्र पर विक्रय करके न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल प्राप्त करें। क्रय केंद्रों पर उतराई व छनाई में आने वाला व्यय किसान द्वारा वहन किया जाएगा। जिसका भुगतान 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में समर्थन मूल्य के अतिरिक्त क्रय एजेंसी द्वारा किया जाएगा। गेहूं क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। गेहूं की खरीद रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर शेष कार्य दिवस में जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से जिले के 42 केंद्रों में होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें