महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना श्रीनगर के ग्राम उदयपुरा निवासी अंकित (06) पुत्र मंगलदीन शुक्रवार की दोपहर सड़क पार कर रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाड़पुर निवासी सुशील (42) बाइक से बेलाताल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसी तरह बम्हौरीखुर्द निवासी देव नारायण (35) महोबा आते समय बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया। गुढ़ा चरखारी निवासी सोमवती (44) पत्नी बृजेंद्र रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौटते समय ब्रेकर में बाइक उछलने से गिरकर घायल हो गई। बजरिया निवासी ओमवती (25) घर पर सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था।