हैंडपंप में उतरा करंट, बालिका झुलसी
पनवाड़ी (महोबा)। हैंडपंप में सबमर्सिबल के निकले तार से दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर बालिका बुरी तरह झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के ग्राम गुढ़ा निवासी विद्या (6) पुत्री हरप्रसाद परिजनों के साथ अपनी रिश्तेदारी में कस्बा पनवाड़ी आई थी। गुरुवार की शाम विद्या सरकारी हैंडपंप से पानी चलाने लगी। तभी उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों और मोहल्लेवासियों के सहयोग से बालिका को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्यूरो