पत्रकारिता दिवस पर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
- वृद्घा आश्रम में महिलाओं को वितरित की गई साड़ी
- अनाथालय के बच्चों के साथ पत्रकारों ने किया भोजन
08 परिचय- वृद्धा आश्रम में महिलाओं के साड़ी देते एसपी व पत्रकार
अमर उजाला ब्यूूरो
महोबा। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बुधवार को पूरे दिन कार्यक्रमों की धूम रही। प्रेस क्लब द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। वृद्धा आश्रम में महिलाओं का साड़ियों का वितरण किया गया। ग्लोबल हास्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। शाम को अनाथ बच्चों के साथ पत्रकारों ने भोजन किया।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिला अस्पताल पहुंच वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। इसके बाद वृद्धा आश्रम में महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। आग से मकान और गृहस्थी जल जाने पर प्रेस क्लब द्वारा पीड़ित पत्रकार गोरेलाल कुशवाहा को 51 हजार रुपये की चेक एसपी ने सौंपी। पत्रकारिता दिवस पर ग्लोबल हास्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की भारी भीड़ जुटी रही। 95 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस मौके पर सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, प्रेस क्लब महामंत्री अनुज शर्मा, रशीद कुरैशी, कैलाश तिवारी, अतुल शर्मा, दीपक बाजपेई, राजेश चतुर्वेदी, अभिषेक द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, कैलाश गोस्वामी, अखिलेश चंसौरिया, नीरज पांडेय, मानवेंद्र सिंह राठौर सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहें। उधर जिला प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस पर एक गेस्ट हाउस में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों के उत्थान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, एसपी एन कोलांची मौजूद रहें।