केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को विरमा भवन में अपना दल के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत समूचे भारत के राज्यों में दो-दो एम्स बनाने की योजना है। कहा कि प्रदेश में बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं सपा व बसपा सरकार की देन है।
मौजूदा समय में प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से सामंजस्य बनाकर बेहतर कार्य कर रही है। पहले प्रदेश में महज एक एम्स था। सरकार ने गोरखपुर में एक नए एम्स को स्वीकृत कर दो कर दिया है।
विरासत में मिली बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, बिजली व कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार दिन रात काम कर रही है।
प्रदेश में बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं सपा व बसपा की देन- अनुप्रिया