फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कृषि विश्वविद्यालय बांदा का 100 मेधावी छात्रों ने किया भ्रमण

Sun, 29 Mar 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के मेधावी छात्रों के लिए वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं एवं संस्थाओं के भ्रमण व वैज्ञानिक व्याख्यान के अंतर्गत 100 छात्रों को कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा का भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। शनिवार को सीडीओ व डीआईओएस ने कलक्ट्रेट गेट से अलग-अलग दो बसों में 100 बच्चों को रवाना किया।
विज्ञापन

नोडल शिक्षक सुरेंद्र, सुनीता आर्य व अनीता सिंह ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. चंचल सिंह ने वर्मी कंपोस्ट बनाने के तरीके एवं अन्य वैज्ञानिक जानकारी दी। साथ ही छात्रों को पॉली हाउस व ग्रीन हाउस का भ्रमण कराया गया।
मृदा वैज्ञानिक डॉ. देव कुमार ने मृदा परीक्षण एवं मृदा से संबंधित जानकारी दी। खाद्य विज्ञान के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक डॉ. विजेंद्र सिंह ने फलों से संबंधित वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी दी और औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कराया। महाविद्यालय की डॉ. वंदना ने छात्रों को बताया कि किस तरह से विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करके प्रवेश पाया जा सकता है। डॉ. सौरभ ने बच्चों को वैज्ञानिक जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जीके द्विवेदी ने सभी वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों का धन्यवाद किया और नोडल शिक्षकों के कार्य की सराहना की। इस मौके पर जीआईसी के वरिष्ठ प्राचार्य बाबूराम कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें