फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से जमे लेखपालों के तबादले हों

Wed, 19 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील महोबा में 10 साल से अधिक समय से कार्यरत लेखपालों का ट्रंासफर अन्य तहसीलों में न किए जाने से वकीलों में आक्रोश है। मंगलवार को वकीलों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप लेखपालों का शीघ्र ट्रांसफर कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



रामशरण सक्सेना, अरुण कुमार, राजकुमार त्रिपाठी, कृष्ण कुमार आदि वकीलों ने उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि जिला स्तर पर तहसील महोबा में कई लेखपाल 10 वर्ष से अधिक का समय हो जाने के बाद भी एक जगह कार्यरत हैं। इनके ट्रांसफर नहीं किए जा रहे हैं।

ट्रांसफर सूची बनकर तैयार है। लेकिन अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। शिकायती पत्र में बताया कि शासनादेश के अनुसार 10 वर्ष के बाद ट्रांसफर हो जाना चाहिए। ट्रांसफर न होने से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। वकीलों ने अधिसूचना जारी होने से पहले 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत लेखपालों के शीघ्र ट्रांसफर कराए जाने की मांग की है। एसडीएम ने वकीलों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें