फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन, भाजपा नेताओं समेत 10 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। गरीबों व निराश्रितों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाए नगर पंचायत कबरई के चेयरमैन एवं भाजपा नेता मूलचंद्र कुशवाहा स्वयं लॉकडाउन के उल्लंघन में फंस गए। सोशल मीडिया में एक साथ कई लोगों के खाना खाते फोटो वायरल होने पर चेयरमैन व भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कबरई नगर पंचायत द्वारा नियमित खाना बनवाकर गरीब को खिलाया जा रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन एवं भाजपा नेता मूलचंद्र कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह के साथ करीब 12 लोगों की फोटो एक साथ बैठकर खाना खाते सोशल मीडिया में वायरल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इसे धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लंघन पाया।
थाने के एसआई राहुल की तहरीर पर थाना कबरई के नगर पंचायत चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कबरई उमेश प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया लॉकडाउन का उल्लंघन मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत चेयरमैन का कहना है कि किसी ने पुरानी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड की है। यह फोटो लॉकडाउन के समय की नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें