फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे की मांग

Sun, 29 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बसपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी खदान में चट्टान गिरने से पांच श्रमिकों की मौत पर बसपा नेताओं ने दुख जताया है। रविवार को बसपा नेताओं ने राज्यपाल कोे संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें पत्थर खदान में मौत का शिकार बने सभी मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन



बसपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 27 मई को गोरहारी की गौरा पत्थर खदान में प्रशासन की मिलीभगत से माफिया अवैध तरीके से ब्लास्टिंग कर रहे थे। ब्लास्टिंग के दौरान चट्टान गिरने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें दो दलित, दो माली व एक लोधी समाज का श्रमिक शामिल था। पत्थर खदानों में नियमों का उल्लंघन कर खनन कार्य कराने वाले पत्थर माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


ज्ञापन में श्रमिकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने, घायल श्रमिक को पांच लाख का मुआवजा देने, मृतक श्रमिकों के परिवार में एक सदस्य कोे नौकरी देने, गौरहारी पत्थर के अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और गौरहारी में खनन कार्य कराने वाले माफिया  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर बाबूलाल अहिरवार, राजेंद्र सोलंकी, अजीज खां, विनादे राजपूत, रामकुमार अहिरवार, मोतीलाल, करन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें