फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सब जूनियर में जीशान तो जूनियर में किशन को स्वर्ण

Sun, 11 May 2025 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम सभागार में रविवार को आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें जूनियर व सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग की स्पर्धा में अपने भुजाओं की ताकत दिखाकर स्वर्ण व रजत पद प्राप्त कर राज्य स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग का मौका हासिल किया।
विज्ञापन

सब जूनियर 55 किग्रा भार वर्ग में जीशान ने स्वर्ण क्षितिज ने रजत प्राप्त किया। 70 किलो में सृजन शुक्ल ने स्वर्ण व युवराज जायसवाल ने रजत प्राप्त किया। 40 किग्रा भार वर्ग में सत्यम ने स्वर्ण प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में शिवांश अग्रहरि, मुकेश, सन्नी शर्मा, किशन, शुभम, अरुण, साकार थापा और अभिषेक दुबे ने स्वर्ण तो रमजान, शिवराम तिवारी, फैजल, शहजाद ने रजत उत्कर्ष, अंशुमान, आर्यन चौरसिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि जिन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। स्पर्धा का शुभारंभ दशरथ गुप्ता ने करते हुए खेलों के महत्व से परिचय कराते हुए किसी भी एक खेल में दक्ष होने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जीवेश मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीतने वालों को राज्यस्तरीय आयोजन में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी। रेफरी का दायित्व आदित्य जायसवाल, उत्सव शर्मा, साहब सिंह सेठी व राहुल राय ने निभाया। फराज, अजीत, रिजवान अहमद फैजी, महेश राजभर, संजय सैनी, रियाज अली, सौजन्य, स्नेह प्रियदर्शी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें