फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में उतराया मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी में उतराया मिला युवती का शव
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर(महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुकरपुर महदेवां में सोमवार की दोपहर एक पोखरी में युवती का उतराया शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मधुकरपुर महदेवा निवासी सीमा उर्फ प्रतिमा 19 रविवार की सुबह अपने घर से किसी काम के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। बेटी के घर नहीं पहुंचने पर मां माया परेशान हो गईं। काफी ढूंढने पर वह नहीं मिली। मृतका के पिता उमेश की चार माह पूर्व ही मौत हो गई थी। मृतका के फूफा मनोज ने रविवार की दोपहर पुरंदरपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। सोमवार की दोपहर पोखरी से जब पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान सीमा उर्फ प्रतिमा के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि मृतका के शरीर पर कहीं भी किसी प्रकार के चोट के निशान नजर नहीं आए। नाक से खून की कुछ बूंदे निकली हुई थीं। थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें