फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सागौन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 20 Sep 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- निचलौल थाना क्षेत्र के बरगदही गांव का मामला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन



निचलौल। थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव सागौन के पेड़ से मफलर के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान कोहड़वल गांव के टोला सिसवा डीह निवासी अरुण राजभर (26) पुत्र रामप्रसाद राजभर के रूप में हुई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
अरुण का शव बरगदही गांव में रामकृपाल के खेत में मिला। ग्रामीणों के अनुसार शव जमीन से करीब आठ फीट ऊंचाई पर पेड़ की डाल से लटका था। घटनास्थल मृतक के घर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। जिस मार्ग के पास शव मिला वह बरगदही गांव का मुख्य रास्ता है और देर रात तक आवागमन रहता है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, अरुण के पिता रामप्रसाद दूध का व्यवसाय करते हैं और मां कांति देवी गृहणी हैं। अरुण भी पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाता था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह घर से खोवा लेकर निचलौल में मिठाई दुकानदार अभिषेक की दुकान पर देने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

बरगही के ग्रामीणों ने बताया कि अरुण पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। गांव में उसके कथित प्रेम संबंधों को लेकर भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। युवक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई योगेश राजभर और बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंच गया है। हालांकि रिपोर्ट नहीं आई है। परिजन रविवार सुबह अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। पुलिस टीम फिलहाल मृतक के घर पर मौजूद है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें