फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डिजिटल क्रॉप डाटा सर्वे से आय कर सकते हैं 12वीं उत्तीर्ण युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के युवा कृषि विभाग में एक माह डिजिटल क्रॉप सर्वे से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। 12वीं उत्तीर्ण व स्मार्ट फोन धारक युवाओं को प्रत्येक गाटा क्रॉप सर्वे के एवज में 10 रुपये का भुगतान व एक माह अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा के लिए 350 रुपये का भुगतान कृषि विभाग की तरफ से दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए कृषि विभाग ने कमाई का अवसर उपलब्ध कराया है। जिले में खरीफ डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य 28 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। यह सर्वे 30 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत 1107 राजस्व ग्राम पंचायतों के 8.48 लाख गाटों का सर्वे होना है। इसके लिए ग्राम रोजगार सेवक व पंचायत सहायकों को विभाग ने लगा रखा है। काम जल्द से जल्द पूरा कराने के उद्देश्य से अब कृषि विभाग ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण व स्मार्ट फोन धारक युवाओं से डिजिटल क्रॉप सर्वे कराने का अवसर दिया है। सर्वे कार्य के माध्यम से इच्छुक युवा बेरोजगार 20 से 25 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं।
डिजिटल क्राप सर्वे से लगता है उत्पादन का अनुमान : जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि विभाग खसरा आधारित डिजिटल क्रॉप सर्वे उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए कराता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ प्राइवेट लोगों को भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें