खनुआ। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरदीडाली चौराहे से युवाओं ने बाइक रैली निकाली। युवा जयश्री के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बाइक पर राम नाम के ध्वजा लगे थे।
बुधवार को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को युवाओं ने हरदीडाली चौराहे से बाइक रैली निकाली। रैली हरदीडाली के कोटिया मंदिर टोला, बड़का टोला, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, बजरडिहवा, दक्षिण डाली, सुंडी, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा होते हुए हरदीडाली चौराहे पर रैली का समापन हुआ। आयोजक अवध किशोर मिश्र ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह शोभा यात्रा और शाम को जागरण और भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके अवध किशोर मिश्र, अतुल मिश्र, सूर्य प्रताप मिश्र, अजय सहानी मौजूद रहे। संवाद