फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इटहिया दर्शन के लिए युवाओं ने निकाली शोभायात्रा

Sun, 20 Jul 2025 05:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सावन माह के दृष्टिगत स्थानीय युवाओं की ओर से रविवार की सुबह इटहिया शिव दर्शन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए मां बनैलिया मंदिर से निकलकर खनुआ तिराहा, गांधी चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा इटहिया स्थित शिवालय के लिए रवाना हो गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां जहां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं युवाओं के भक्तिमय जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एवं चौकी प्रभारी छोटेलाल के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान सूरज श्रीवास्तव, महेंद्र मद्धेशिया, मोहन श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, विशाल गुप्ता, संजय शर्मा, शुभम त्रिपाठी, गोलू यादव, आदित्य त्रिपाठी, दिनेश, विकास मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें