अपने ही देश में किसी विदेशी की तरह दौरे पर आते हैं और फिर चले जाते हैं पीएम
सदन से टूटी उम्मीद, मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिख लोकतंत्र बचाने की अपील की
नौतनवा। कॉकरोच जनता पार्टी के साथ पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में नौतनवा क्षेत्र के युवा भी आ गए हैं।
सोमवार को समाजसेवी अभिषेक जोशी के नेतृत्व में दर्जनों लोग तहसील पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मुख्य न्यायाधीश को संबोधित पत्र नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव को सौंपकर लोकतंत्र बचाने की अपील की। इस दौरान अभिषेक जोशी ने कहा कि अब देश के युवाओं को बरगलाया नहीं जा सकता। विगत कुछ वर्षों में करीब 250 पेपर लीक हुए लेकिन आज तक सरकार नहीं जागी।
नतीजतन आज जब युवा जागा तो देश की संसद स्थगित हो गई। दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं की आवाज दबाया जा रहा है। इस दौरान राजा ठाकुर, नागेंद्र शुक्ला, अतहर अली, जुगेश, बबलू राईन, भोला कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।