फरेंदा बुजुर्ग गांव में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद घर के लोग युवक का अंतिम संस्कार के लिए लेहड़ा घाट ले गए। जहां पर सूचना पाकर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग निवासी बालगोविंद का 26 वर्षीय पुत्र राहुल रविवार की रात शराब के नशे में आया। घर पर आते ही किसी मामले को लेकर बालगोविंद व राहुल में कुछ विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट के बाद थोड़ी देर के बाद पता चला कि राहुल की मौत हो गयी। घर के लोगों ने मौत का कारण नल पर फिसल कर गिरने की बात कह रहे थे। घर के लोगों बिना किसी सूचना के शव का अंतिम संस्कार के लिए लेहड़ा घाट ले गए। युवक की मौत की सूचना उसके ससुराल पक्ष के लोगों को मिली तो घटना की जानकारी 100 नं पुलिस को दिए। पुलिस घाट पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राहुल के ससुर गुलाब ने बताया कि राहुल के सिर पर गंभीर चोट के निशान है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जायेगा। इस सबंध में सीओ राजाराम यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है लेकिन युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जायेगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
चार वर्ष पूर्व राहुल ने किया था कोर्ट मैरिज
फरेंदा। राहुल की शादी करीब चार वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज के द्वारा सेखुई निवासी गुलाब की लड़की पूनम से किया था। उसके बाद से ही परिवार में अकसर विवाद होता रहता था। राहुल के एक पुत्र व एक पुत्री है। राहुल तीन भाईयों में बीच का था। वह बाहर रह कर कमाई करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके मौत के बाद परिवार में पत्नी पूनम व दो बच्चो के परवरिश को लेकर संकट उत्पन्न हो गया। युवक के मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
युवक की मौत कही हत्या तो नहीं
फरेंदा। फरेंदा बुजुुर्ग में युवक राहुल की मौत कही हत्या तो नहीं। इस मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लेकिन इस मामले में पुलिस का रवैया तो तब मालूम जब हत्या के चोट के निशान को भी प्राकृतिक चोट के निशान मान रही थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों का भी ध्यान पीएम रिपोर्ट पर है। ससुर गुलाब ने कहा कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद तहरीर दी जाएगी। शव का अंतिम संस्कार ले जाने के दौरान सिर से खून टपक रहा था। पुलिस इसको चोट से मौत मानकर चल रही है।