फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 21 Jan 2025 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर कोटवा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल शाहरुख की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित निवासी आसिफ, परसा खुर्द निवासी अहमद एवं कुशीनगर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार निवासी शाहरुख 16 तीनों एक ही बाइक से रविवार को हरपुर तिवारी अपने एक मित्र के वहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच तीनों युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। जहां शाहरुख एवं आसिफ की गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, अहमद एवं शाहरुख को गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात करीब 10 बजे शाहरुख की मौत हो गई।
शाहरुख तरकुलवा तिवारी निवासी अपने मामा कमालुद्दीन के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह परतावल के एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। देर रात जब युवक का शव उसके मामा के घर आया तो गांव में मातम छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक के ननिहाल में ही उसकी मिट्टी दी। वहीं अहमद की हालत भी नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने मामले की जानकारी नहीं होने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें