फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा थाना क्षेत्र में रविवार रात छुट्टा पशु से टकराकर घायल हुए युवक की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर शाह निवासी 20 वर्षीय आशीष साहनी रविवार रात बाइक से जा रहे थे। पिपरा विश्वंभरपुर चौराहे के पास उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में सोमवार को इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। आशीष की मौत की सूचना जैसे ही परिजन को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें