फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंद्रजीत यादव अपनी साइकिल पर दूध लेकर आंबेडकर नगर वार्ड नंबर-एक स्थित अपने घर से शनिवार की शाम 6:15 बजे निकले थे। अभी वह गजरजोत स्थित काली माता मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि सड़क पार करते समय पीछे से आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायल इंद्रजीत यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें