फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान से दिनदहाड़े सोने की तीन बालियां लेकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिखाते ही झपट्टा मारकर आभूषण ले भागा आरोपी, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के अगया पुल पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से युवक बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे सोने की बाली लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।
भिटौली बाजार निवासी पीड़ित दुकानदार शैलेश वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अगया पुल पर ज्वेलरी की दुकान चलाता है। दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटी दुकान पर अकेली बैठी थी। इसी दौरान करीब 28 वर्षीय एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और सोने की बालियां दिखाने को कहा। जैसे ही युवती ने तीन बालियां उसके हाथ में दिए, आरोपी झपट्टा मारकर सोने की बालियां लेकर दुकान से तेजी से भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार छीने गए आभूषणों में करीब 16 ग्राम वजनी सोने की तीन जोड़ी बाली हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी की तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और गायब आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें