फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समझौते के लिए बुलाकर ससुरालियों ने महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र में समझौते के लिए बुलाकर एक विवाहिता के साथ उसके पति, सास और ससुर ने मारपीट की। विवाहिता ने जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर घुघली पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घुघली थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ग्राम बसडीला थाना नेबुआ नौरंगिया निवासिनी रानी मद्धेशिया का कहना है कि उनकी शादी 11 दिसंबर 2023 को घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा निवासी मनोज मद्धेशिया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आए दिन घरेलू विवाद को लेकर उन्हें परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को पति मनोज ने समझौते के लिए उन्हें रामपुर बल्डीहा स्थित घर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर पति मनोज मद्धेशिया, ससुर नन्द किशोर मद्धेशिया और सास प्रभावती देवी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में रानी को काफी चोटें भी आई हैं। एसओ सूरज कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें