फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परसामहंथ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फारेसिंक टीम जांच में जुटी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

मंगलवार को लिंटर ढालने का काम करने गए थे सुबाष चौधरी
फरेंदा। परसामहंथ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसामहंथ निवासी सुबाष चौधरी (30) मंगलवार की शाम गांव में लिंटर ढालने का काम करने गए थे। शाम को घर आए और बरामदे में सो गए। बुधवार की सुबह परिवार के लोगों ने गैस भरवाने के लिए जगाने गए तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पिता संतराम ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। मौत का कारण जानने के लिए फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुबाष की मौत के बाद मां व पत्नी साधना दहाड़े मार कर रोने लगीं। सुबाष के दो बेटे शिवम व बंटी और बेटी रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल व कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने भी मौके पर पहुंच परिवार को ढांढस बंधाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें