फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट के गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम चार बजे दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजेश शर्मा (40) व शैलेष कन्नौजिया (45) निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा बाइक से अपने घर से नेपाल जा रहे थे। देवऋषि यादव (25) निवासी विशुनपुर भडेहर टोला दक्षिण थाना सिंदुरिया नेपाल से बाइक से अपने घर आ रहे थे। अभी वह लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के सामने पहुंचे ही थे की दोनों बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में देवऋषि की मौके पर मौत हो गई। राजेश व शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मृतक देवऋषि की शव को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें