फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्नीचर की जगह शटरिंग का दिलाया काम, उलाहना देने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव ढेसो के टोला हडहवा निवासी एक शख्स को एजेंट ने फर्नीचर का काम दिलाने के नाम पर दुबई भेजा था। दुबई में शख्स से फर्नीचर की जगह शटरिंग का काम कराया जाने लगा। परिजनों ने उलाहना दी तो आरोपी धमकी देने लगे। तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता हसीबुन निशा ने बताया है कि मेरे ही गांव का रहने वाला एक एजेंट पति अब्दुल हमीद को फर्नीचर के काम के लिए दुबई ले गया। लेकिन उनसे फर्नीचर की जगह शटरिंग का काम कराया जाने लगा। इसकी सूचना कुछ दिन बाद पति ने फोन पर दी। इसकी उलाहना देने एजेंट के घर पहुंची तो एजेंट के परिजन दुर्व्यवहार कर जानमाल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़िता हसीबुन निशा की तहरीर के आधार पर आरोपी सुदामा, पूनम और गुलाबी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें