फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sat, 16 May 2026 04:38 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

दीपू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपू मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था।
विज्ञापन
मृतक दीपू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरौली चहररूम गांव निवासी युवक की शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम करीब 4 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीपू (32) पुत्र जगदीश निवासी सरौली चहररूम थाना कोतवाली ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार देर शाम को वह ट्रक लेकर बूधा पेट्रोल पंप के पास आया था। वहां गाड़ी खड़ी करने के बाद वह पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चुरेब के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 

दीपू की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दीपू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपू मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें