फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने आरएसएस प्रमुख का फूंका पुतला

Thu, 15 Feb 2018 01:15 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने आरएसएस प्रमुख का फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सेना के संबंध में दिए गए बयान से नाराज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इससे पहले पुतले के लिए पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीनाझपटी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने भागवत से सेना व युवाओं से माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि माफी न मांगने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के फरेंदा रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रांतीय महासचिव राकेश गुप्ता व जिलाध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एकत्र और भागवत का पुतला जलाने की तैयारी में जुट गए। उधर, इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस भागवत का पुतला जलाने का प्रयास करने लगी जबकि कार्यकर्ता पुतला जलाने पर अड़े। इस बीच मौका मिलते ही कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरएसएस प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी भी की। 
कार्यकर्ताओं ने 15 फरवरी को एसडीएम फरेंदा का घेराव करने की चेतावनी भी दी।प्रदर्शन करने वालों में बिराजबीर अभिमन्यु, ज्ञानेंदु पटेल, विनोद सिंह, इंद्रजीत राय, सर्वेश तिवारी, अमित गुप्ता, सूर्य प्रकाश तिवारी, जलालुद्दीन, शिवप्रताप चौहान, सुनील मद्धेशिया, अखिेलश चौधरी, रामलखन सहितकई अन्य लोग  शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें