फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाय की दुकान पर युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक छोटी सी बात पर मारपीट की घटना हो गई। वार्ड नंबर 20, वीर अब्दुल हमीद नगर, नगर पालिका परिषद निवासी सरवर आलम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सहद अली ने उन पर हमला करके गंभीर चोट पहुंचाई।
विज्ञापन



तहरीर के अनुसार, 7 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे सरवर आलम, मसीउल्लाह की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी सहद अली पहुंचा और उनसे सवाल किया कि आप गांव में क्या कर रहे हैं सरवर ने जवाब दिया कि यह उनका घरेलू मामला है और इसमें दखल देने की जरूरत नहीं। इस बात पर सहद अली भड़क गया और मां-बहन की गालियां देने लगा। इसके बाद उसने सरवर पर जमकर मारपीट की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सहद अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें